Delhi Liquor Policy Scam: शराब घोटाले में ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, अरविंद केजरीवाल को बताया किंगपिन, 38 लोगों को बनाया आरोपी

Delhi Liquor Policy Scam: दिल्ली शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है। ईडी ने चार्जशीट में 38 लोगों को आरोपी बनाया है। इसके साथ ही ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किंगपिन और मुख्य साजिशकर्ता बनाया है।

अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले के किंगपिन

यह भी पढ़े - गणपति पंडाल पहुंचीं ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ की आरती बिराजदार, किताब-पेन की अपील ने खींचा ध्यान

दिल्ली शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार्जशीट में कुल 38 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें आम आदमी पार्टी को 38 नंबर का आरोपी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 37 वें नंबर का आरोपी बनाया गया है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि गोवा इलेक्शन में रिश्वत के पैसे का इस्तेमाल किया गया और अरविंद केजरीवाल को इसकी पूरी जानकारी थी। केजरीवाल इसमें भी शामिल थे।

शराब घोटाले में ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल और आरोपी विनोद चौहान के व्हाट्सएप चैट के डिटेल भी एजेंसी को मिली है। ईडी का आरोप है कि के कविता के पीए ने विनोद के जरिए 25.5 करोड़ रुपये गोवा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को पहुंचाए थे। इसके साथ ईडी ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल और आरोपी विनोद चौहान के आपस में अच्छे रिश्ते थे।

कब लागू हुई थी दिल्ली नई आबकारी नीति

दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर, 2021 को नई आबकारी नीति लागू की। नई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो दिल्ली सरकार ने सितंबर 2022 में इस पॉलिसी को रद्द कर दिया।

क्या है ईडी का आरोप?

ईडी का आरोप है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अब रद्द कर दी गई आबकारी नीति का मसौदा तैयार करने और शराब लाइसेंस के बदले रिश्वत मांगने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एजेंसी ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली थी जिसका इस्तेमाल उसके गोवा और पंजाब चुनाव अभियानों के लिए किया गया था।

खबरें और भी हैं

Latest News

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों...
बलिया में दुकानदारों के लिए डस्टबिन अनिवार्य, नहीं रखने पर लगेगा जुर्माना
Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.