- Hindi News
- भारत
- Delhi Bomb Threat: दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया वापस
Delhi Bomb Threat: दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया वापस
On
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार सुबह दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस समय तक बच्चे अपनी क्लास के लिए स्कूल पहुंच चुके थे। धमकी का मामला सामने आते ही सबसे पहले बच्चों को घर भेजा गया और पुलिस को जानकारी दी गई। फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े - एनएसई ने निवेशकों और ट्रेडिंग सदस्यों के लिए वेब व मोबाइल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किए नए डिजिटल फीचर्स
श्वान दस्ता, बम निरोधक दल और स्थानीय पुलिस सहित दमकल विभाग के अधिकारी स्कूलों में पहुंचे तथा तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।
खबरें और भी हैं
“पहली बार रैप करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था”: हिबा नवाब
By Parakh Khabar
Latest News
14 Nov 2026 03:54:17
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
