छत्तीसगढ़: छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, उनपर था कुल 36 लाख रुपए का इनाम 

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दो महिलाओं समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है जिनके सिर पर कुल 36 लाख रुपए का इनाम था। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को छह दुर्दांत नक्सलियों-- दूधी पोज्जा (27), उसकी पत्नी दूधी पोज्जे (24), महिला नक्सली जयक्का उर्फ आयते कोरसा (51), कवासी मुड़ा (30), कारम नारन्ना उर्फ भूमा (65) और रैनु उर्फ मड़कम सुक्का (35) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया। 

यह भी पढ़े - गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम

उन्होंने बताया कि नक्सली दूधी पोज्जा के सिर पर आठ लाख रुपये, दूधी पोज्जे के सिर पर आठ लाख रुपये, जयक्का के सिर पर पांच लाख रुपये, कवासी मुड़ा के सिर पर पांच लाख रुपये, कारम नारन्ना के सिर पर पांच लाख रुपये और रैनु के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन नक्सलियों ने पुलिस के ‘पूना नर्कोम’ अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़ने एवं समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि इन नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल हमले समेत कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.