भाजपा ने भगवंत मान से पूछा- क्या पंजाब में महिलाओं को दे रहें हैं 1000

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने की होड़ मची हुई है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को महिला सम्मान योजना को लेकर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये हैं।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या पंजाब सरकार फरवरी 2022 में चुनाव प्रचार के दौरान आआपा के किए गए वादे के अनुसार अपनी 5 गारंटी के हिस्से के रूप में एक हजार रुपये का मासिक भत्ता दे रही है?

यह भी पढ़े - Lucknow Fire Tragedy : कोचिंग संचालक और बिल्डिंग मालिक समेत चार गिरफ्तार, चार अधिकारी निलंबित

उन्होंने पंजाब सरकार से इस योजना का नाम भी जानना चाहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने सवाल किया है कि पंजाब सरकार ने आखिरी बार पंजाब की महिलाओं को मासिक भत्ता कब वितरित किया था।

वीरेंद्र सचदेवा ने पत्र में कहा है कि पंजाब में सत्ता में आने से पहले आआपा की पहली घोषणा 18 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह देने की थी। पिछले दो सालों से वहां पर आआपा की सरकार है। आआपा नेता बताएं कि भगवंत मान सरकार ने अब तक कितना पैसा महिलाओं को दिया है।

सचदेवा ने पत्र में कहा कि आआपा की गारंटी पर भरोसा करते हुए पंजाब के लोगों, खासकर महिलाओं ने आआपा को जीत दिलाई थी। क्या पंजाब की महिलाओं से किया गया वादा पूरा हुआ।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.