एटीएस से बाबा गैंग के चार बदमाशों को दबोचा

जयपुर।आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की जयपुर राजस्थान टीम ने शनिवार को मानसरोवर से बाबा गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एटीएस के द्वारा राजस्थान में बाबा गैंग हरियाणा के वांछित अपराधी अभिमन्यू, अनिल, रजनीश व राहुल यादव को गिरफ्तार करवाया गया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस एण्ड एसओजी वी के सिंह ने बताया कि सूचना मिली की राज्य से बाहर के अपराधी जयपुर में छिपे हुए है जिनके द्वारा बडी वारदात करने की संभावना है, इस सूचना पर टीम गठित कर अन्य अपराधियों की पहचान व निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

टीम को बाबा गैंग के बदमाशों के मानसरोवर में छिपे होने की सूचना मिली। सूचना पर बदमाशों के छिपने वाले मकान की पहचान कर दबिश दी गई। दबिश देकर 24 वर्षीय अभिमन्यू निवासी भाण्डी,नारनौल,हरियाणा, 28 वर्षीय अनिल पुत्र बाबूलाल, चंदवाली बानसूर निवासी 22 वर्षीय रजनीश और नारायणपुर अलवर निवासी 24 वर्षीय राहुल यादव को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े - नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार

 

 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.