दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी आप: केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी  कोई गठबंधन नहीं करेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खुद आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिरे से नकार दिया है। बुधवार को उन्होंने एक बयान में कहा कि आआपा दिल्ली में जनता के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन की किसी भी तरह की कोई संभावना नहीं है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि खुद अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली के अंदर कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं हो रहा है। आआपा अकेले चुनाव लड़ेगी। पिछले तीन चुनाव में हमने लगातार भाजपा को बुरी तरीके से हराया है। दिल्ली में हमने उस वक्त 67 सीटें लीं, जब नरेन्द्र मोदी 2014 में हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र जीतकर आए थे। उसके तुरंत बाद 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में हमने दिल्ली में 67 सीटें लीं। फिर 2020 में हमने 62 सीट लीं। तो आआपा अकेले चुनाव लड़ेगी और भाजपा को बुरी तरीके से शिकस्त देगी। वरिष्ठ नेता एवं सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी अपने संगठन की ताकत और राजनीतिक बलबूते पर लड़ेगी। किसी प्रकार के गठबंधन का सवाल ही पैदा नहीं होता।

यह भी पढ़े - एनएसई ने निवेशकों और ट्रेडिंग सदस्यों के लिए वेब व मोबाइल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किए नए डिजिटल फीचर्स

आआपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन के जो कयास मीडिया के एक सेक्शन में लगाए जा रहे हैं, उनका कोई आधार नहीं है। आआपा पिछले तीन चुनाव लगातार अपने बलबूते पर लड़ती आई है, जीतती आई है, सरकार बनाती आई है और सरकार चलाती आई है। चौथी बार भी 2025 में जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव होंगे तो आआपा अपने काम की और अरविंद केजरीवाल के नाम की बदौलत चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। किसी प्रकार के गठबंधन की कोई गुंजाइश ही नहीं है। आआपा अपने बलबूते पर यह चुनाव लड़ने जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.