गुरुग्राम में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 4 गिरफ्तार

गुरुग्राम: गुरुग्राम में नौकरी दिलाने के बहाने 35 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्‍कर्म करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल की मूल निवासी महिला सेक्टर-29 पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में गुरुग्राम के चक्करपुर गांव में किराए के मकान में रह रही है।

यह भी पढ़े - बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद

पुलिस के मुताबिक, प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले आरोपियों में से एक ने उसे नौकरी दिलाने का आश्‍वासन दिया था। बाद में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्‍कर्म किया और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि करीब दो हफ्ते पहले वह एक अन्य व्यक्ति के संपर्क में आई, जिसने उसे नौकरी दिलाने में मदद की। इसके बाद उसने किसी तरह हिम्मत जुटाई और रविवार को पुलिस को मामले की सूचना दी।

उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ सामूहिक दुष्‍कर्म और आईपीसी की अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सेक्टर-29 पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर ऋषि कांत ने कहा, “मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।”

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.