आज का इतिहास: आज ही के दिन फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी, जानिए 23 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 23 सितंबर की घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1688 - फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1726 - ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया। 1789 - अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया। 

1932 - डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ। 1932 - बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वादेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी। 1948 - होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।

1965 - यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता। 1968 - दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ। 1971 - ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया। 1978 - पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1979 - घाना ने संविधान अपनाया।

1990 - पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया। 1996 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये। 1996 - व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश। 2003 - फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया। 

2005 - आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया। 2007 - म्यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे। 2008 - चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया। कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।  मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।

2009 - देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी खोज निकाला। 2013 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत। 2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।  ये भी पढे़ं- आज का इतिहास: सोवियत संघ ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक किया परीक्षण, जानें 21 सितंबर की प्रमुख घटनाएं    

खबरें और भी हैं

Latest News

Nawada News: सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत Nawada News: सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Nawada, Bihar: बिहार के नवादा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सिपाही भर्ती परीक्षा देने...
नागपंचमी पर अखाड़े में बेटियों का दमखम: वाराणसी में महिला पहलवानों ने दिखाया हुनर, कशिश यादव बोलीं- लड़कियां किसी से कम नहीं
Barabanki News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप; दूसरी बहू को ज़हर देने का भी मामला
Fatehpur News: महिला की हैवानियत भरी हत्या, पहले पिलाई शराब फिर पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट
Jaunpur News: नशेड़ी पति ने पत्नी को 2.20 लाख रुपये में बेचा, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.