21 दिसंबर का इतिहास: रेडियम की खोज और अन्य प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली: विज्ञान और इतिहास के लिए 21 दिसंबर एक बेहद महत्वपूर्ण दिन है। साल 1898 में इसी दिन रसायनशास्त्र के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई, जब मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे क्यूरी ने रेडियम की खोज की। उन्होंने खनिजों का अध्ययन करते हुए यूरेनियम अलग किया और पाया कि बचा हुआ हिस्सा भी रेडियोधर्मी था। इस तत्व को उन्होंने रेडियम नाम दिया।

आइए, 21 दिसंबर की तारीख से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं पर नजर डालते हैं

इतिहास में 21 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

1898: रसायनशास्त्री पियरे और मैरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।

1910: इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान विस्फोट में 344 श्रमिकों की मृत्यु।

1914: अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।

1931: आर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।

1949: पुर्तगाल ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।

1952: सैफुद्दीन किचलू सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।

1963: प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का जन्म।

1968: फ्लोरिडा के केप केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो-8 का प्रक्षेपण। यह पहला मानव मिशन था जिसने धरती की कक्षा से बाहर जाकर ग्रेविटेशनल फोर्स को चुनौती दी।

1975: मेडागास्कर में नया संविधान लागू हुआ।

1988: स्कॉटलैंड के लॉकरबी में पैन एम का जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, 258 यात्रियों की मौत।

1998: नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफा दिया।

2008: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अभिनेता शाहरुख खान को न्यूज वीक ने दुनिया के 50 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।

2011: प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक पी.के. आयंगर का निधन।

2012: दक्षिण कोरियाई गायक का “गंगनम स्टाइल” यूट्यूब पर एक अरब बारदेखा जाने वाला पहला वीडियो बना।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में नवाचार की मिसाल: डीएम के मार्गदर्शन में विकसित हुआ जनशिकायत निवारण वेब एप 'Nirakaran Ballia' बलिया में नवाचार की मिसाल: डीएम के मार्गदर्शन में विकसित हुआ जनशिकायत निवारण वेब एप 'Nirakaran Ballia'
Ballia News। जनपद बलिया में सुशासन और पारदर्शिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की...
Noida News: चलती बाइक पर रोमांस करना पड़ा भारी, कपल पर 53,500 का चालान; वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
Lucknow News: महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला, चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार; मायके वालों ने लगाया हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप
Lucknow News: प्रेम प्रसंग में हुआ खुलासा, पत्नी के बचपन के प्रेमी की बेरहमी से हत्या, आरोपी बोला, "इसकी बोटी-बोटी काट डालो!"
Mathura News: टीला धंसने से दो बहनों समेत तीन की मौत, डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.