Himachal News: 70 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

ऊना: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंब उपमंडल में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला का गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया। फिलहाल, पीड़िता का इलाज सिविल अस्पताल अंब में चल रहा है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की दो विवाहित बेटियां अपने ससुराल में रहती हैं, और महिला घर में अकेली रहती है। आरोपी, जो करीब एक साल पहले पीड़िता के घर मिस्त्री का काम कर चुका था, इस बात से परिचित था। बुधवार देर शाम वह महिला के घर पहुंचा। पीड़िता ने उसे इंसानियत के नाते घर में बैठाया। बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला को धोखे से फंसा लिया और फिर मौका मिलते ही गला दबाकर महिला को बेहोश कर दिया।

यह भी पढ़े - Himachal News: शिमला समझौते की ऐतिहासिक टेबल से पाकिस्तानी झंडा गायब, राजभवन अधिकारियों ने की पुष्टि

पीड़िता के मुंह से खून निकलने के बाद, आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और सबूत मिटाने के लिए उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद, आरोपी ने घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और फरार हो गया।

रातभर बंद रही पीड़िता

बेहोश पीड़िता को जब आधी रात होश आया, तो दरवाजे पर कुंडी लगी होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी। पूरी रात वह घर के अंदर चिल्लाती रही, लेकिन आस-पास कोई घर न होने के कारण उसकी आवाज किसी तक नहीं पहुंची।

गुरुवार सुबह, पीड़िता ने खिड़की खोलकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। उसकी आवाज करीब 200 मीटर दूर एक महिला तक पहुंची, जिसने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद, कुछ महिलाएं पीड़िता के घर पहुंचीं और घटना की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी।

आरोपी की पहचान और कार्रवाई

पीड़िता ने अपने बयान में आरोपी को पहचानने की बात कही है। बताया गया है कि आरोपी अंब के एक उद्योग में काम करता है।

अंब के एसएचओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि घटना का विस्तृत खुलासा मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही किया जा सकेगा।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.