लोक सभा चुनाव 2024 : नींबू-मिर्च की माला पहनकर 'नेता जी' ने किया नामांकन, बताई ये दिलचस्प वजह

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में होना है। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान होगा। इस सीट पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। इसलिए 3 अप्रैल को ही बड़ी संख्या में नेताओं ने नामांकन पत्र जमा किए। इन नेताओं में कवर्धा के रहने वाले अजय पाली भी थे। पाल मूल रूप से समोसा बेचने का काम करते हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र भरा। इन दौरान वे अनोखे अंदाज में दिखाई दिए।

नींबू मिर्च की माला पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी अजय पाली ने कहा कि आज मैं अपना नामांकन पत्र जमा करने आया हूं। हम कोई भी शुभ काम करते हैं तो नींबू मिर्ची की माला घर-दुकान में जरूर लगाते हैं। यह हमारी आस्था का प्रतीक है। इसी वजह से मैं भी नींबू मिर्च का माला पहनकर आया हूं। मैं दोनों प्रमुख पार्टियों को बताना चाहता हूं कि महंगाई बहुत बढ़ गई है। गैस सिलेंडर के दाम और अन्य चीजों की कीमतें बढ़ गई हैं। आम आदमी बहुत परेशान है। लोग बेरोजगार घूम रहे हैं। मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा और बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर लोकसभा चुनाव लड़ूंगा।

उन्होंने कहा कि कवर्धा में लंबे समय से रेल की मांग की जा रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर मैं जनता के बीच जाऊंगा। मैं लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के दौरान भी नींबू मिर्च की माला पहन कर जाऊंगा। जनता के बीच अपनी बातें रखूंगा। राजनंदगांव लोकसभा सीट का चुनाव काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां से कांग्रेस उम्मीदवार है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी से संतोष पांडे एक बार फिर इस लोकसभा के रण जीतने को जोर आजमाइश कर रहे हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी इस सीट पर अपनी छाप छोड़ने के लिए कई जुगत लगा रहे हैं। आज अनोखे अंदाज में नामांकन दाखिल करने कवर्धा जिले के निर्दलीय प्रत्याशी अजय पाली पहुंचे। यहां उन्होंने अपने गले में नींबू और मिर्च की माला पहनी हुई थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.