Chhattisgarh News: प्रयागराज सड़क हादसे में कोरबा के 10 लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

प्रयागराज में हुए भीषण सड़क हादसे ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गम का सैलाब ला दिया। महाकुंभ स्नान के लिए निकले 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। हादसे के दो दिन बाद जब मृतकों के पार्थिव शरीर गांव पहुंचे, तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के रोने-बिलखने की चीखें सुनकर हर दिल सिसक उठा। इस दुख की घड़ी में पूरा कोरबा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा नजर आया।

कलमीडुगु गांव में एक साथ उठीं 7 अर्थियां

कलमीडुगु गांव में जब एक साथ 7 शवों की अंतिम यात्रा निकली, तो हर आंख नम हो गई। पूरा गांव मानो अपने परिजनों को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा। मृतकों में पिता-पुत्र और जीजा-साले भी शामिल थे, जिनकी असमय मौत ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।

छत्तीसगढ़ सरकार और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी पीड़ित परिवारों से मिले। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शोक जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि देने की घोषणा की और मुख्यमंत्री से अतिरिक्त सहायता की मांग का आश्वासन दिया। भाजपा और कांग्रेस के कई नेता भी दुख साझा करने पहुंचे।

इनकी हुई थी मौत

इस दर्दनाक हादसे में संतोष सोनी (54), भागीरथी जायसवाल (47), सौरभ सोनी (26), शिवा राजपूत (62), गंगादास वर्मा (53), राजू साहू (38), दीपक वर्मा (28), सोमनाथ यादव (27), ईश्वरी जायसवाल (45) और अजय बंजारे (35) की जान चली गई।

कोरबा में 7 मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि 3 शवों को उनके गृहग्राम जांजगीर-चंपा और मस्तूरी ले जाया गया। हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है। कोरबा की नई मेयर संजू देवी राजपूत भी मृतक परिवारों से मिलने पहुंचीं और उन्हें ढांढस बंधाया।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.