उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और वाई4डी फाउंडेशन की पहल से 100 युवाओं को मिली रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स की ट्रेनिंग

पुणे, सितंबर 2026। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत वाई4डी फाउंडेशन के साथ मिलकर ‘स्किल टू एम्प्लॉयबिलिटी’ प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को इंडस्ट्री में काम आने वाली जरूरी स्किल्स की ट्रेनिंग देकर उन्हें बेहतर और स्थायी रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

इस पहल के तहत अब तक 100 युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है, जिनमें से 86 युवाओं को नौकरी भी मिल गई है। लाभार्थियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े - मुंद्रा पोर्ट और एसईजेड में डेडिकेटेड एम्प्टी कंटेनर यार्ड शुरू करेगा एपीएसईजेड

इस मौके पर उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मार्टिन पम्पिल्ली एस. ने कहा, “स्किल टू एम्प्लॉयबिलिटी प्रोजेक्ट इस भरोसे को मजबूत करता है कि सही स्किल्स मिलने से युवाओं के लिए कमाई के बेहतर और स्थायी रास्ते खुल सकते हैं। इनमें से कई युवा ऐसे परिवारों से आते हैं, जहां वे पहली बार नियमित नौकरी करने जा रहे हैं। उनके लिए यह ट्रेनिंग सिर्फ एक सर्टिफिकेट नहीं, बल्कि सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ने का रास्ता है। हम इस पहल का लाभ ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचाने और भोर व शिरवल के युवाओं को बेहतर करियर बनाने में मदद करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”

तकनीकी और सॉफ्ट स्किल्स की दी गई ट्रेनिंग

यह ट्रेनिंग भोर स्किलिंग सेंटर में दी जा रही है। दो महीने के इस कार्यक्रम में युवाओं को पीसीबी असेंबली ऑपरेटर (पीसीबी) और ऑटोमोटिव असेंबली ऑपरेटर (एएओ) के तौर पर काम करने के लिए जरूरी तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रोग्राम में एनएसडीसी से सर्टिफाइड टेक्निकल ट्रेनिंग के अलावा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, जॉब के लिए जरूरी तैयारी और सॉफ्ट स्किल्स भी शामिल हैं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद युवाओं को भोर और शिरवल के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को मिला लाभ

इस पहल के ज्यादातर लाभार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। इनमें कई युवा ऐसे हैं, जो अपने परिवार में पहली बार नियमित रोजगार से जुड़े हैं। ऐसे युवाओं के लिए यह पहल अस्थायी और अनियमित काम पर निर्भरता कम करने के साथ परिवार की आय को बेहतर और स्थिर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और वाई4डी फाउंडेशन की इस पहल के जरिए युवाओं को केवल रोजगार के लिए तैयार करने पर ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और बेहतर करियर के लिए सक्षम बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.