Bihar Crime News: पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, सड़क हादसे का रूप देने की थी साजिश

पटना: राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल में तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। अपराधियों ने वारदात को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने 12 घंटे के भीतर इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

एक्सीडेंट नहीं, बल्कि ट्रिपल मर्डर निकला मामला

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, तो यह हादसा नहीं बल्कि हत्या का मामला निकला। तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जिनमें एक पति-पत्नी भी शामिल थे। हत्या की जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया।

दोस्ती की आड़ में रची गई थी खौफनाक साजिश

एसडीपीओ अभिषेक सिंह के मुताबिक, चाकूबाजी में घायल नवीन ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त सुजीत की हत्या के लिए बाकियों ने पहले से साजिश रची थी। सुजीत को घर से बुलाकर नवीन और अन्य दोस्त उसे रास्ते में ले गए। वहां अचानक उस पर हमला कर दिया गया। इसी दौरान पति-पत्नी बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उन पर भी चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश

अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शवों को सड़क पर छोड़ दिया, ताकि यह लगे कि तीनों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। लेकिन पुलिस ने गहन जांच कर साजिश का खुलासा कर दिया।

12 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

पटना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे में मामले को सुलझा लिया और एक आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और तकनीकी जांच के जरिए गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.