- Hindi News
- बिहार
- Bihar Breaking: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की BJP में एंट्री तय, उपेंद्र कुशवाहा से लिया आशीर्वाद
Bihar Breaking: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की BJP में एंट्री तय, उपेंद्र कुशवाहा से लिया आशीर्वाद
21.png)
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में बड़ा उलटफेर नजर आ रहा है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रहे हैं। इसको लेकर बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने पुष्टि करते हुए कहा, “पवन सिंह भाजपा के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में वे भाजपा कार्यकर्ता के रूप में एनडीए के लिए सक्रिय रहेंगे।”
दिल्ली में हुई मुलाकात
गौरतलब है कि पिछला लोकसभा चुनाव पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था, जिससे उपेंद्र कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरान राजपूत वोटों का समर्थन कुशवाहा को नहीं मिला, जिसका असर न सिर्फ काराकाट बल्कि आसपास की कई सीटों पर भी पड़ा। नतीजतन कुशवाहा समुदाय के मतदाताओं ने एनडीए से दूरी बना ली थी और भाजपा को शाहाबाद व आसपास के इलाकों में नुकसान उठाना पड़ा था।
भाजपा को होगा फायदा
अगर पवन सिंह इस बार भाजपा के लिए सक्रिय रूप से काम करते हैं, तो पार्टी को बड़ा लाभ मिल सकता है। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय चेहरे हैं और उनकी बिहार में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उनका भाजपा में शामिल होना चुनावी गणित को प्रभावित कर सकता है और एनडीए को मजबूती दिला सकता है।