Varanasi News : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई, इस तरह कर रहे थे नकल 

Varanasi News : उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती में शनिवार को सुबह की पाली में राजातालाब थाना क्षेत्र के सरदार पटेल इंटर कॉलेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़ा गया मुन्ना भाई राजाराम बिहार के नालंदा का रहने वाला है। राजातालाब थाना प्रभारी सुमित्रा देवी, निरीक्षक बृजेश सिंह और उप निरीक्षक सुनील गौड़ की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया है। 

इसके अलावा परीक्षा केंद्र के बाहर से बलिया निवासी परीक्षार्थी विश्ववान प्रताप को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने बताया की परीक्षा के दौरान शनिवार को प्रथम पाली में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज बढैनी में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर नालंदा निवासी राजाराम को आधार कार्ड का बायोमेट्रिक नहीं लेने पर पकड़ा गया। दूसरी ओर परीक्षा केंद्र के बाहर ही चेकिंग के दौरान बलिया निवासी विश्वा प्रताप को हिरासत में लेकर पुलिस कड़ाई के साथ पूछताछ कर रही है। यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा के लिए राजातालाब थाना क्षेत्र में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें दो दिन में कुल चार पालियों में परीक्षा होगी। यहां पर कड़े सुरक्षा प्रबंध के साथ एसटीएफ समेत खुफिया एजेंसियों को नकल माफिया और साल्वर गैंग को पकड़ने के लिए लगाया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.