शाहजहांपुर: डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

शाहजहांपुर। कांट क्षेत्र में परिवार वालों की डाट से क्षुब्ध होकर एक किशोरी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। किशोरी ने पंखे के कुंडे से धोती का फंदा गले में डालकर जान दे दी। मां ने बेटी को खाना देने के लिए आवाज लगायी। कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो परिवार वालों ने खिड़की से देखा कि उसका शव धोती के फंदे से लटका हुआ था।

कांट थाना क्षेत्र के गांव बरुआ खुर्द निवासी 15 वर्षीय कौशकी ने मंगलवार की शाम खाना बनाया और परिवार वालों को खाना खिला दिया। वह रात में नौ बजे एक कमरे में सोने के लिए चली गयी। उसकी मां और अन्य परिवार वाले मकान के बरामद में सो गए है। कौशकी के पिता सुनील कुमार कांट रोड पर एक फैक्ट्री में काम करते है। वह रात साढ़े दस बजे काम करके घर पर आए। गुड्डी ने अपनी बेटी से कहा कि पापा आ गए और उनको उठकर खाना दे दो। उसने और उसके पति ने काफी आवाज लगायी और कमरे का दरवाजा नहीं खुला। सुनील ने दरवाजा खटखटाया और नहीं खुला। उन्होंने खिड़की किसी तरह खोली। उन्होंने देखा कि उसकी पुत्री कौशकी का शव पंखे के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने थाना पर सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार देर रात मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। परिवार वालों ने बताया कि उसका भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। परिवार वालों ने उसे डाट दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतका कौशकी छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.