शर्मनाक घटना, बच्चों के सामने महिला से चाकू की नोक पर रेप

रामपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ चाकू की नोक पर उसके बच्चों के सामने रेप की घटना सामने आई है। आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी के माता-पिता और भाई घर के गेट पर खड़े रहे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़िता, जो अपने छोटे बच्चों के साथ गांव में रहती है, का कहना है कि उसका पति केरल में मजदूरी करता है। बिलासपुर के ज्वालापुर भैंसिया निवासी कासिम का उसके गांव में आना-जाना था। कासिम ने कई बार महिला के साथ छेड़खानी की थी, जिसकी शिकायत महिला ने आरोपी के पिता से भी की थी, लेकिन कासिम अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

28 दिसंबर की रात को, जब महिला घर पर अकेली थी, कासिम अपने भाई साजिद, राकिब, और मिस्कीन के साथ महिला के घर में घुस आया। महिला का आरोप है कि कासिम ने उसे चाकू के बल पर डरा धमकाकर कमरे में ले जाकर रेप किया। इस दौरान उसके माता-पिता और भाई घर के बाहर पहरा दे रहे थे। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके बच्चों का अपहरण करने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए।

पीड़िता ने तुरंत खजुरिया थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कासिम, उसके माता-पिता, और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना ने इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है, और न्याय की मांग उठ रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.