रामपुर: मामूली बात को लेकर महिला को पीटा, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

रामपुर: मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव हकीमगंज निवासी काले का कहना है, 15 नवंबर को उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। तभी पास के रहने वाले कुछ लोग उसके घर में घुस गए। उसके बाद महिला से गाली-गलौज करते हुए उसको पीट दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अफसाना, सलीम, नावेद, बानो, अंजुम, तरन्नुम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.