रामपुर: तीसरी पत्नी को बिना तलाक दिए किया चौथा निकाह, अब केस दर्ज

संतान न होने पर दहेज की मांग व पत्नी को घर से निकालने का आरोप

DEMO IMAGE

शाहबाद: संतान न होने पर ससुरालियों ने महिला से दहेज की मांग शुरूकर दी। इतना ही नहीं उसे बिना तालक दिए चौथा निकाह कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, उसके बेटे और साली के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मामला नगर के फर्राशान मोहल्ले से जुड़ा है। मोहल्ला निवासी शाइन पत्नी महबूब के मुताबिक उसका निकाह 15 फरवरी 2020 को हुआ था। शादी में शाइन के भाइयों ने एक लाख रुपए नकद और काफी घरेलू सामान भी दिया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति महबूब और उसके बेटे खुश नहीं थे। जिसके बाद से वह और अधिक दहेज की मांग करने लगे।

इतना ही नहीं उसको संतान होने की उम्मीद न होने पर उसे मारा पीटा जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति महबूब ने उसे बिना तलाक दिए रामपुर में किसी अन्य महिला से भी निकाह कर लिया। इसके बाद 9 नवंबर को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसका निकाहनामा भी महबूब की साली फरमीदा ने उससे धोके से हासिल कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति, उसके बेटे और साली के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.