रामपुर: जमीनी विवाद में देवर ने भाभी को गोली से उड़ाया, रिपोर्ट दर्ज

रामपुर/मिलक: जमीनी विवाद के चलते देवर ने दो साथियों की मदद से भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। घटना क्षेत्र के तरव्वा गांव की है। बीती रात करीब 1 बजे गांव निवासी नारायन अपने दो साथियों के साथ अपनी भाभी नत्थो देवी के घर में घुस गया। मौका पाकर खुले कमरे में सो रही नत्थो देवी को गोली मार दी। 

गोली की आवाज़ से नत्थो देवी का पुत्र नेमचंद जो कि अपने कमरे में सो रहा था उसकी आंख खुल गई। बाहर आकर देखा तो नारायन अपने दो साथियों के साथ घर से भाग रहा था। मां को खून में लथपथ देख आनन फानन में नेमचंद अपनी मां को लेकर अस्पताल रवाना हुआ लेकिन नत्थो देवी ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ के एन आनंद ने घटनास्थल का जायजा लिया। सुबह 8 बजे फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल के नमूने लिए। मृतका के पुत्र नेमचंद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया.

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.