प्रयागराज: फेसटाइम एप आईडी मामले में एहजम पर पुलिस कस सकती है नकेल

प्रयागराज। मरहूम माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे 221 दिन बाद बालगृह से छूटकर अपने रिश्तेदार के घर हटवा चले गए हैं। दोनों को बुआ के सुपुर्द में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। एहजम और अबान पर पुलिस और एसटीएफ की कड़ी नजर बनी हुई है। अतीक के बेटे एहजम पर अब पुलिस नकेल कस सकती है। बालिग होने के बाद उसके किये गये अपराध की जांच पुलिस ने बयान के आधार पर शुरु कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक अबान और एहजम दोनों अतीक अहमद के दुलारे है। उमेश पाल हत्याकांड के मामले में एहजम और अबान का नाम भी सामने आया था। जिसमें उस वक्त दोंनो नाबालिग थे। गिरफ्तार किये जाने के बाद राजरूपपुर स्थित बालगृह में रखा गया था। 

221 दिन से निरुद्ध अतीक अहमद के बेटे एहजम (18) और अबान (15) को छोड़ दिया गया। एहजम अब बालिग हो चुका है। बाल कल्याण समिति ने दोनों को उनकी बुआ परवीन कुरैशी के सुपुर्द किया था। फिलहाल, दोनों को हटवा स्थित रिश्तेदार के घर में पुलिस की सुरक्षा में है।

एहजम के चार अक्टूबर को बालिग होने के बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक अतीक के वकील रहे खान सौलत हनीफ ने अपने बयान में बताया था कि अतीक, अशरफ, शाइस्ता व अन्य लोग आईफोन पर जिन फेसटाइम एप आईडी के जरिए बात करते थे, उसे एहजम ने ही बनाया था।

फिलहाल इस मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। अतीक के पांच बेटों में से दो उमर और अली जेल में हैं, जबकि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल तीसरे नंबर के बेटे असद को पुलिस मुठभेड़ में ढेर किया जा चुका है। फिलहाल अब एहजम की भूमिका को लेकर जांच शुरु की गयी है। जिसमें आगे की कार्रवाई क्या होगी, यह जांच के बाद ही खुलकर सामने आएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.