मुरादाबाद: रेलवे कर्मी ने पहली पत्नी को मृत घोषित कर की दूसरी शादी, मामला दर्ज

मुरादाबाद/कांठ। कांठ थाना क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी द्वारा अपनी पहली पत्नी को मृत घोषित कर दूसरी शादी करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने पहली पत्नी को मृत बताकर दूसरी शादी की और अपनी दूसरी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराते समय गलत जानकारी दी। इस मामले में पीड़िता ने उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मुनिराज जी से शिकायत की, जिसके बाद कांठ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता अल्का, जो खुद रेलवे में जूनियर क्लर्क हैं, ने बताया कि उनकी शादी 19 अप्रैल 2019 को तनुज चौहान से हुई थी। शादी के बाद, तनुज का ट्रांसफर 2020 में अहमदाबाद मंडल से मुरादाबाद मंडल में रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग में टेक्नीशियन ग्रेड के पद पर हुआ।

पहली पत्नी का आरोप

अल्का का आरोप है कि मुरादाबाद आने के बाद उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परेशान होकर अल्का ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ नौगांवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद तनुज ने अलग रहना शुरू कर दिया।

दूसरी शादी का खुलासा

अल्का ने बताया कि रेलवे में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी, सुनीता, ने अपनी छोटी बहन सरिता की शादी तनुज चौहान से करवा दी। सुनीता ने अपने पिता और रिश्तेदारों की मदद से अल्का को मृत बताकर काशीपुर में तनुज और सरिता का विवाह कराया।

अवैध पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म

15 अगस्त 2024 को सरिता ने वरदान क्लीनिक में एक बेटे को जन्म दिया। यह क्लीनिक तनुज के फुफेरे भाई डॉ. पवन कुमार का है। क्लीनिक में सास रेखा ने सरिता को अपनी बहू बताते हुए स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

पीड़िता ने सुनीता और सरिता पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। डीआईजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जो भी सबूत सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

न्याय की गुहार

पीड़िता ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि वह न्याय मिलने तक संघर्ष करती रहेंगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.