मुरादाबाद : बरेली में तैनात सिपाही को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, मौत

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बरेली के थाना हाफिजगंज में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात जितेंद्र पाल सिंह को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। चालक मौके से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। सिपाही के बेटे रजत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

बता दें कि जितेंद्र पाल सिंह मूल रूप से अमरोहा देहात थाने के गांव मऊचक के रहने वाले थे। जो मुरादाबाद के आशियाना सी-एक में पत्नी सुमित्रा देवी उर्फ बॉबी, बेटे रजत और बेटी शगुन के साथ रहते थे। उनकी मौजूदा समय में बरेली के हाफिजगंज थाने में तैनाती थी। वह तीन दिन की छुट्टी लेकर घर पर आए थे। गुरुवार की रात वह करीब आठ बजे बाइक से बरेली घर आ रहे थे। वह आशियाना कालोनी से आगे चंद कदमों की दूरी पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें रौंद दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के वक्त जितेंद्र पाल सिंह पुलिस की वर्दी में थे। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, वहां पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही आरोपी चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जितेंद्र पाल सिंह की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.