फर्जी आधार कार्ड से पैसे निकालने के मामले में एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ: जनसेवा केंद्र संचालक द्वारा लोगों के आधार कार्ड में हेरा फेरी कर फर्जी आधार तैयार कर लोगों के खाते से पैसा निकालने वाले एक जालसाज को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ: जनसेवा केंद्र संचालक द्वारा लोगों के आधार कार्ड में हेरा फेरी कर फर्जी आधार तैयार कर लोगों के खाते से पैसा निकालने वाले एक जालसाज को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लोगों के आधार कार्ड में कांत छांटकर उसका दुरुपयोग कर रहा था। इसके विरुद्ध रानीपुर थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के अनावरण के बारे में जानकारी देते हुए मुहम्मदाबाद गोहना सर्किल के क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अजय विक्रम सिंह ने रविवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि सराय लखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव निवासी अभिषेक राजभर पुत्र धनंजय रानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर में जन सेवा केंद्र चलाता था।

वह आधार कार्ड बनवाने या अन्य कारणों से आने वाले ग्राहकों के आधार कार्ड में स्कैनिंग कर फर्जी आधार कार्ड तैयार करता था और इस आधार कार्ड से बैंक में खाता खोलकर या अन्य माध्यमों से खाते से पैसा उड़ा रहा था। इस बीच कई लोगों द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने जब गहनता से जांच किया तो अभिषेक द्वारा जालसाजी करने की पटना संज्ञान में आई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से लैपटॉप, स्कैनर, दो मोबाइल, चार आधार कार्ड, थम स्कैनर और खाते से निकाले गए 1570 के अतिरिक्त अन्य सामग्री बरामद हुई है पुलिस ने उसे न्यायालय जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.