Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुए सिपाहियों के परिजनों को सीएम योगी करेंगे सम्मानित

लखनऊ। 21 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स में मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उमेश पाल हत्याकांड के दौरान शहीद हुए कॉन्स्टेबल संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह के परिवारीजनों को सम्मानित करेंगे। कॉन्स्टेबल संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात थे। 

बता दें कि 24 फरवरी को जब अतीक के बेटे असद ने गैंग के अन्य लोगों ने उमेश पाल के घर के बाहर उन पर हमला किया तो संदीप और राघवेंद्र ने गैंग के लोगों से मोर्चा लिया। हालांकि दोनों ही हमलावरों की गोलियों और बम की चपेट में आ गए। इसमें संदीप निषाद की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़े - यूपी में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

जबकि गंभीर रूप से घायल राघवेंद्र सिंह को लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जहां बाद में उन्होंने भी दम तोड़ दिया था। शहीद कॉन्स्टेबल संदीप निषाद आजमगढ़ के बिसईपुर गांव के रहने वाले थे। वहीं कॉन्स्टेबल राघवेंद्र सिंह रायबरेली के लालगंज के कोरिहरा गांव के रहने वाले थे।

 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Ballia News :बलिया में 110 वर्षीय वृद्धा की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एडवोकेट गायत्री मोहन की वापसी, सम्वेदना सुवाल्का ने सुनाए अजय देवगन संग शूटिंग के अनुभव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.