राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाई जाए, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गृह मंत्री को लिखा पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की है।

अजय राय ने पत्र में हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले का हवाला देते हुए कहा कि इस घटना ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने लिखा कि जन-प्रतिनिधियों को जनता से निरंतर संवाद करना पड़ता है, ऐसे में उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़े - UP में बड़ा कार्रवाई : फर्जी अंकपत्र से नौकरी पाने वाले 22 शिक्षक बर्खास्त, बलिया के दो भी शामिल, वेतन रिकवरी व FIR का आदेश

प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा से लेकर लोकसभा चुनाव प्रचार तक, जनता से सीधे संवाद स्थापित किया है। वर्तमान में वह बिहार में जन-अधिकार यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। ऐसे आयोजनों के दौरान सुरक्षा जोखिम और बढ़ जाता है।

अजय राय ने यह भी याद दिलाया कि राहुल गांधी के परिजन पहले आतंकी हमले का शिकार हो चुके हैं, जिसमें सुरक्षा चूक बड़ी वजह रही थी। इसलिए यह जरूरी है कि राहुल गांधी को बिना किसी कमी के उच्चतम स्तर की सुरक्षा प्रदान की जाए।

खबरें और भी हैं

Latest News

Sonbhadra News: छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, 13 वर्षीय आरोपी नाबालिग हिरासत में Sonbhadra News: छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, 13 वर्षीय आरोपी नाबालिग हिरासत में
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने...
Lakhimpur Kheri News: शौच गई महिला से छेड़छाड़, विरोध पर धमकाकर भागे आरोपी, मुकदमा दर्ज
Lakhimpur Kheri News: निजी अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत, पिता झोले में शव लेकर पहुंचे डीएम-एसपी दफ्तर, हॉस्पिटल सीज
'वंदे मातरम' में देखने मिलेगा भारत की संस्कृति और स्वतंत्रता का अद्भुत संगम
‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ अभिनेता आकाश जग्गा ने बताई ब्रेक लेने की वजह, "कहा मैं एक जैसे रोल नहीं लेना चाहता था"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.