- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ: जल्द शुरू होगी आयुष डॉक्टरों की भर्ती, डीएम ने बनाई चार सदस्यीय कमेटी
लखनऊ: जल्द शुरू होगी आयुष डॉक्टरों की भर्ती, डीएम ने बनाई चार सदस्यीय कमेटी
On
लखनऊ : सरकारी अस्पतालों में पिछले नौ महीने से लंबित आयुष डॉक्टरों की भर्ती अब जल्द शुरू होगी। जिलाधिकारी विशाख जी. ने इसके लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग साक्षात्कार की तारीख तय करेगा।
यह भी पढ़े - मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप
हालांकि, पिछले नौ माह से लखनऊ में चयन प्रक्रिया अटकी हुई थी, जबकि पड़ोसी जिलों में भर्ती पूरी हो चुकी है। अब डीएम द्वारा गठित समिति में सीडीओ, सीएमओ, जिला विद्यालय निरीक्षक और मुख्य कोषाधिकारी शामिल किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में साक्षात्कार की तारीख तय की जाएगी।
सीएमओ डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि साक्षात्कार की प्रक्रिया सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी और डॉक्टरों की नियुक्ति शीघ्र होगी।
खबरें और भी हैं
Latest News
23 Sep 2026 19:57:11
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
