एकेटीयू टेक्निकल फेस्ट का हुआ भव्यता के साथ समापन

लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इंटर-टेक्निकल यूनिवर्सिटी लिटरेरी, मैनेजमेंट और टेक्निकल फेस्ट (2024-2025), जोकि 13 और 14 दिसंबर को शुरू हुआ था, वो शनिवार को समाप्त हो गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 8 जोनों से 36 कॉलेजों ने भाग लिया और 13 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डॉ. अनुज कुमार शर्मा प्रोग्राम कोर्डिनेटर ने महोत्सव के आयोजन में छात्रों के स्वयंसेवकों और संकाय समन्वयकों का आभार प्रकट किया।

उन्होंने प्रो. जेपी पांडे (कुलपति) और प्रो. ओपी सिंह (डीन, छात्र कल्याण) को उनके अमूल्य मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए बधाई भी दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उपविजेताओं को प्रमाणपत्र और पदक वितरित किए गए। लखनऊ जोन 8 जोनों में से समग्र जोनल विजेता के रूप में उभरा, और 13 प्रतियोगिताओं में से 5 गोल्ड मेडल प्राप्त किए गए। धन्यवाद ज्ञापन महीप सिंह (हेड, इनोवेशन हब) ने प्रस्तुत किया, जिन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन और प्रबंधन में टीम की कड़ी मेहनत को सराहा। 

यह भी पढ़े - उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश

उन्होंने यह भी बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य जीत या हार नहीं, बल्कि एक साथ मिलकर इसे मनाना था। उन्होंने प्रो. जे.पी. पांडे, प्रो. ओ.पी. सिंह और डॉ. अनुज कुमार शर्मा को कार्यक्रम के सफल आयोजन में उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया। इसके अतिरिक्त रजिस्ट्रार कार्यालय, वित्त कार्यालय और सभी अन्य योगदानकतार्ओं का भी आभार व्यक्त किया।  जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पवन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आयोजन सफल रहा और बहुत की ज्ञानवर्धक और उत्साहजनक रहा। 

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.