- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कुत्तों की लड़ाई में फंसा शख्स, घायल होकर पहुंचा ट्रामा, एक दिन में 20 लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने
कुत्तों की लड़ाई में फंसा शख्स, घायल होकर पहुंचा ट्रामा, एक दिन में 20 लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे अस्पताल
On
लखनऊ: राजधानी के तेलीबाग इलाके में दीपावली की देर शाम वृंदावन में अपने मित्र के घर पहुंचे एक व्यक्ति को आवारा कुत्तों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को पीजीआई के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के हाथ और पसलियों में गंभीर चोट लगी है।
यह भी पढ़े - मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप
राजधानी लखनऊ कुत्तों का आतंक कम हाने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों लखनऊ के कुछ इलाकों समेत केजीएमयू में कुत्तों की वजह से कई लोग घायल हो चुके। आवारा कुत्तों के हमले अभी भी जारी है।
रविवार को महज 12 घंटे में लोक बंधु अस्पताल में 20 लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे चुके हैं। यह आंकड़ा राजधानी के केवल एक अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि यह आंकड़ा की स्थिति की गंभीरता बताने के लिए काफी है।
खबरें और भी हैं
Latest News
19 Sep 2026 10:54:34
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
