लखीमपुर खीरी: दुधवा की बाड़ से तीन गैंडे छोड़ने के बाद रोका गया अभियान

पलिया कलां: बाघों, बारहसिंघों सहित गैंडों के लिए प्रख्यात दुधवा टाइगर रिजर्व के सौर ऊर्जा संचालित विद्युत बाड़ से तीन दिनों में तीन गैंडे पकड़ कर स्वच्छंद विचरण करने हेतु खुले जंगल में छोड़े जा चुके हैं। अब इस अभियान को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है।
 
दुधवा टाइगर रिजर्व के दक्षिण सोनारीपुर रेंज के सलूकापुर परिक्षेत्र के ककरहा ताल वाले 27 वर्ग किलोमीटर जंगल के सौर ऊर्जा संचालित बाड़ में घिरे 40 गैंडों में से चार गैंडों को पकड़ कर खुली हवा में सांस लेने के लिए जंगल में छोड़ा जाना था। इसके लिए असम के काजीरंगा पार्क से एक्सपर्ट टीम आई हुई थी और तीन पशु चिकित्सकों की टीम के गैंडों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद रेडियो कॉलर लगाकर खुले जंगल में छोड़ा जा रहा था। इस अभियान के तहत अभी तक एक नर गैंडा रघु तथा दो मादा गैंडा विजय श्री ल दीपाली को तीन दिनों में पकड़ कर खुले जंगल में छोड़ा गया। इसी क्रम में रविवार को चौथे मादा गैंडे को भी पकड़ कर खुले जंगल में छोड़ा जाना था , लेकिन  कुछ कारणों से इस अभियान को बीच में रोकना पड़ा। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक व दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने बताया कि इस अभियान में लगी पशु चिकित्सा टीम के चिकित्सकों को किसी दूसरे कार्य में आवश्यक रूप से जाना पड़ा। लिहाजा इस अभियान को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब उनके वापस आने पर ही चौथे गैंडे को पकड़कर जंगल में खुले तौर पर आजाद छोड़ा जा सकेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.