कौशांबी: चाचा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, पांच गिरफ्तार 

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के तरना गांव में गुरूवार की देर रात शराब के नशे में चाचा ने अपने लड़के व साढू के साथ मिलकर भतीजे को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चाचा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के तरना गांव निवासी मस्ताना 35 वर्ष पुत्र लालमन मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी शादी 10 साल पहले भरवारी के रमचौरा गांव में गेंदला देवी के साथ हुई थी। जिसके 5 बच्चे थे। गुरूवार को मस्ताना मजदूरी कर घर वापस आया था।

देर रात चाचा दूधनाथ पुत्र प्रभु पटेल एवं छेद्धू पुत्र दूधनाथ एवं साढू ज्ञान चंद्र ने शराब के नशे में मस्ताना से गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी और कुल्हाड़ी से मस्ताना पर हमला कर दिया। जिससे मस्ताना की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर सराय अकिल अतिरिक्त इंस्पेक्टर राम प्रवेश ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। मौके पर सराय अकिल प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह ने चाचा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.