कानपुर: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

कानपुर। दक्षिण जोन और शहर के अन्य इलाकों में लूट और जेब काटने की घटनाओं से दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ रविवार देर रात सेनपश्चिम पारा क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में हुई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।

एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे स्वर्ण जयंती विहार में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने तीन युवकों को बाइक पर आते देखा। जब उन्हें चेकिंग के लिए रोका गया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद दो अन्य बदमाश जंगल की ओर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सर्च ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया।

यह भी पढ़े - अदाणी फाउंडेशन और अनुष्का फाउंडेशन की साझेदारी, 10 हजार क्लबफुट प्रभावित बच्चों को मिलेगा इलाज

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कन्नौज के तालग्राम निवासी राहुल, अश्विन, और बृजेश के रूप में हुई है। गोली लगने से घायल राहुल का इलाज कराया जा रहा है।

तीनों बदमाश बर्रा, नौबस्ता, गुजैनी, सेनपश्चिम पारा और हनुमंत विहार समेत कई इलाकों में लूट, जेबकतरी और ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनके पास से लूट की गई चेन, तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद हुए हैं।

एडीसीपी ने कहा कि तीनों बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इनके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.