Kanpur Farmer Suicide Case: फरार BJP नेता आशू दिवाकर के घर पर पुलिस ने नोटिस की चस्पा, मुनादी भी कराई

कानपुर में फरार BJP नेता आशू दिवाकर के घर पर पुलिस ने नोटिस की चस्पा।

कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र में किसान बाबू सिंह यादव आत्महत्या मामले में फरार आरोपी बीजेपी नेता डॉ. प्रियरंजन उर्फ आशू दिवाकर के घर में पुलिस ने 82 की कार्यवाही के साथ नोटिस चस्पा की। इसके साथ ही पुलिस ने मुनादी भी कराई।

कानपुर: चकेरी थानाक्षेत्र में किसान बाबू सिंह यादव आत्महत्या मामले में फरार आरोपी बीजेपी नेता डॉ. प्रियरंजन उर्फ आशू दिवाकर के घर में पुलिस ने 82 की कार्यवाही के साथ नोटिस चस्पा की। इसके साथ ही पुलिस ने मुनादी भी कराई। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। बता दें कि, बीते दिनों ही आशू दिवाकर के घर पर मुनादी होनी थी। लेकिन मां का देहांत हो जाने के कारण कार्यवाही को आगे बढ़ा दिया गया था।

यह था मामला

चकेरी के किसान बाबू सिंह यादव की करोड़ों की जमीन को धोखाधड़ी से हड़पने वाले मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता डॉ प्रियरंजन अंशु दिवाकर समेत चार आरोपियों के इनाम की राशि 50 हजार और बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों को फरार हुए एक माह से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन पुलिस उन लोगों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

किसान बाबू सिंह यादव ने नौ सितंबर को मुख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट लिखकर अहिरवां में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी बिटान, बेटी रूबी और काजल ने भाजपा नेता और बाल आयोग के सदस्य डॉ प्रियरंजन अंशु दिवाकर पर किसान की साढ़े छह बीघा जमीन धोखाधड़ी करके हड़पने का गंभीर आरोप लगाया था।

जिसके बाद उन लोगों की तहरीर पर पुलिस ने डॉ प्रियरंजन अंशु दिवाकर, बब्लू यादव, राहुल जैन, मधुर पांडेय, शिवम सिंह चौहान, जितेंद्र यादव के खिलाफ  धोखाधड़ी, आत्महत्या के लिए उकसाने, साजिश रचने और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.