कानपुर: प्लाट पर कब्जे का प्रयास, महिला को जान से मारने की धमकी और एक करोड़ की रंगदारी की मांग

कानपुर: शहर के दहेली सुजानपुर इलाके में एक प्लाट पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़िता विजय लक्ष्मी शुक्ला ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने न केवल उनके प्लाट पर कब्जे की कोशिश की, बल्कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और प्लाट छोड़ने के बदले एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।

विजय लक्ष्मी शुक्ला, जो मूल रूप से प्रयागराज की वेली रोड निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने जुलाई 2008 में अंबिका प्रसाद तिवारी से दहेली सुजानपुर में 0.5019 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। प्लाट पर बाउंड्री वॉल और गेट लगवाने के बाद इसे छोड़ दिया और अपने भाई अभय नारायण पांडेय को भी इसमें हिस्सा दिया।

2023 से आदर्शनगर निवासी देवेंद्र पाठक, उनकी मां शीला, अमित कपूर, अंबिका प्रसाद तिवारी, नीरज पांडेय समेत अन्य ने प्लाट पर कब्जे की कोशिश शुरू की। जनवरी 2024 में इन आरोपियों ने मिलकर प्लाट की बाउंड्री वॉल गिरा दी।

विजय लक्ष्मी ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई, लेकिन आरोपियों के कब्जे के प्रयास जारी रहे। महिला ने आरोप लगाया कि जब भी वह प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू कराने जाती हैं, तो आरोपी पहुंचकर उन्हें धमकाते हैं और प्लाट छोड़ने के बदले एक करोड़ रुपये की मांग करते हैं।

पीड़िता ने डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह से मिलकर घटना की शिकायत की। इसके बाद चकेरी थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है। पीड़िता ने जल्द न्याय की उम्मीद जताई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.