Jhansi News: शिक्षा के साथ संस्कार हर विद्यार्थी की जरूरत: रवि शर्मा

झाँसी। भारती पब्लिक स्कूल, उन्नाव गेट बाहर, ने अपने 11वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पं. रवि शर्मा द्वारा किया गया, जबकि इसकी अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने की।

विशिष्ट अतिथियों में अमर उजाला झाँसी के संपादक अमरनाथ प्रसाद, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी, पार्षद प्रतिनिधि गोकुल दुबे, भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष विकास कुशवाहा समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

यह भी पढ़े - Jhansi News: Instagram पर हुई दोस्ती प्यार और शादी में बदली, दो साल में बिगड़े रिश्ते; बेडरूम में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश

सदर विधायक रवि शर्मा ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि भारती पब्लिक स्कूल न केवल बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें संस्कारित और आदर्श नागरिक के रूप में तैयार कर रहा है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास आज के समय की प्राथमिक आवश्यकता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने अभिभावकों को बच्चों को "मोबाइल संस्कृति" से दूर रखने का संदेश दिया और कहा कि कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास सराहनीय है।

विशिष्ट अतिथि अमर उजाला झाँसी के संपादक अमरनाथ प्रसाद ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए स्कूल की प्रगति के लिए संदेश दिया। वहीं, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने विद्यालय से अपने लंबे जुड़ाव का जिक्र करते हुए इसकी प्रगति की कामना की और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में डॉ. बलरामकांत (आगरा), पन्नालाल असर, इक़बाल हसन सहबा, राजीव बबेले, अजय शर्मा, शकील खां आदि ने भी अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य और एकांकी नाटकों सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन प्रियंका साहू, आकांक्षा साहू, पूनम कुशवाहा, सेजल साहू, रागिनी सेन, सेजल बांगर, वर्षा बांगर, नेसी साहू, रुचि विश्वकर्मा, नेसी कुशवाहा, सिमरन लिखार और रिंकी आनंद ने किया।

विद्यालय परिवार के सदस्यों—रेखा विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, भारती गुलानिया, सीमा विश्वकर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, हरिमोहन विश्वकर्मा, सुमित विश्वकर्मा, तरुण विश्वकर्मा और आनंद मोहन विश्वकर्मा—ने अतिथियों का गुलदस्ते, शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार अंजुम ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.