कभी इंदिरा को साधा था, अब मोदी को! : कृपाशंकर सिंह को जौनपुर से मिला लोकसभा टिकट, इनके बारे में जानें सब कुछ..

Lucknow News : पुराने कांग्रेसी और अब भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह को जौनपुर से लोकसभा चुनाव टिकट मिल गया है। कभी उनकी सक्रियता देखकर इंदिरा गांधी ने कांग्रेस में मौका दिलवाया था। अब मोदी की अगुवाई में तीसरी बार चुनाव लड़ रही भाजपा ने उन पर दांव लगाया है।

इंदिरा गांधी से मिली राजनीति  की प्रेरणा

कृपाशंकर सिंह को राजनीतिक माहौल अपने परिवार से मिला। उनके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। कृपाशंकर 1971 में जौनपुर से मुंबई काम की तलाश में गए थे। एक दवाई बनाने वाली कंपनी में काम किया। खाली समय में कृपाशंकर सिंह सड़कों पर आलू और प्याज भी बेचा करते थे। मुंबई में भी व आंदोलनों में सक्रिय हो गए। सक्रियता देखकर तब इंदिरा गांधी से एक कार्यक्रम के दौरान उनसे मुलाकात की, जिससे कृपाशंकर सिंह का सक्रिय राजनीति में शामिल होने का रास्ता प्रशस्त हुआ। साल 2004 की कांग्रेस सरकार में गृह राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

पहले कांग्रेस और अब भाजपा

कृपाशंकर सिंह ने महाराष्ट्र में कांग्रेस में निचले स्तर पर कई सालों तक काम किया। बाद में राज्य महासचिव बने। चुनावी राजनीति में उतरे तो एमएलसी और फिर विधायक बने। कांग्रेस की 2004 की सरकार में उन्हें गृह राज्य मंत्री का कार्यभार मिला। महाराष्ट्र में वह उत्तर भारतीयों और मराठियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं। वह मुंबई के कालीना सीट से कांग्रेस के विधायक रहे हैं।

आय से अधिक संपत्ति का आरोप भी

कांग्रेस विधायक कृपाशंकर पर आय से अधिक संपत्ति का केस भी चल रहा है। आरोप है कि 1999 में विधायक बनने के बाद उन्होंने 1999 से लेकर 2014 तक उन्होंने एक दर्जन से भी ज्यादा जमीन, फ्लैट और अन्य अचल संपत्ति खरीदी। तकरीबन 320 करोड़ की ये जायदाद उनके और उनके रिश्तेदारों के नाम पर है।

IAS अभिषेक को नहीं मिला टिकट

रोचक बात यह है कि पहले यह चर्चा थी कि IAS अभिषेक जौनपुर से भाजपा के टिकट पर इस सीट से लड़ सकते हैं लेकिन

आज जब भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की तो उनके नाम का ऐलान नहीं हुआ। बता दें कि जौनपुर जिले के केराकत तहसील के टिसौरा गांव निवासी आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा आखिरकार गुरुवार को मंजूर हो गया। अभिषेक ने अक्तूबर 2023 में इस्तीफा दिया था। जिसे केंद्र सरकार की संस्तुति के बाद प्रदेश सरकार ने भी मंजूरी दे दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.