हरदोई में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की मौत, गाड़ी काट कर निकाले गए शव

हरदोई। तेज रफ्तार के चलते जाइलो लग्जरी गाड़ी पेड़ से टकारा गई, इस हादसे में गाड़ी पर सवार पांच लोगों की मौत होने की खबर है। सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी को काट कर उसमें फंसे शवों को निकालने में जुटी हुई थी। हादसे का शिकार हुए लोगों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात एक जाइलो गाड़ी सवायजपुर कोतवाली के खम्हरिया पुल के पास से गुजर रही थी। तभी तेज रफ्तार के चलते गाड़ी एका-एक बेकाबू हो कर पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ में टकराने से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार पांच लोगों के मरने की खबर है। 

download (1)

खबर लिखे जाने तक वहां पहुंची पुलिस कटर से गाड़ी को काट कर उसमें फंसे हुए शवों को बाहर निकालने की जद्दोजहद कर रही थी। हालांकि हादसे का शिकार हुए लोग कौन थे, वे कहां के है और कहां से कहां जा रहे थे? इसका पता नहीं चल सका है। इतने बड़े हादसे की खबर सुनते ही सवायजपुर के अलावा आस-पड़ोस के थानों की पुलिस और पुलिस अफसर वहां पहुंच चुके थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.