Farrukhabad: थाने में बयान दर्ज कराने पहुंचा माफिया अनुपम का भाई अनुराग दुबे; सुप्रीम कोर्ट का किया धन्यवाद, कहा- पुलिस ने झूठे मुकदमे दर्ज किए

फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे का भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहा था। वहीं पुलिस ने अनुराग दुबे पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को अनुराग दुबे मऊदरवाजा थाने पहुंचा और अपना बयान दर्ज कराया।

माफिया अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे पर पुलिस ने कुछ दिन पूर्व उसके मकान पर 82 की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया था। सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग दुबे पर की गई कार्रवाई पर पुलिस को कड़ी फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अनुराग दुबे के विवेचक ने मोबाइल पर मैसेज भेज कर बयान देने के लिए थाने बुलाया था। वहीं थाने पहुंचे अनुराग दुबे ने मऊदरवाजा पुलिस को अपने बयान दर्ज कराये और अदालत को धन्यवाद कहा। अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के पहुंचने पर ड्रोन कैमरे से थाना परिसर की निगरानी की गई।

अनुराग दुबे ने मीडिया से कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से उनको 1000 प्रतिशत न्याय मिलेगा। उन्होंने न्याय देने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया की पुलिस ने उनके ऊपर अनेकों फर्जी मुकदमे कायम किए हैं। लेकिन उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। बयान दर्ज कराने के बाद वह वापस चला गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.