Etawah: विकास कार्यों में लापरवाही करने पर वीडीओ पर गिरी गाज, डीपीआरओ ने किया निलंबित

इटावा: इटावा में विकास कार्यों में लापरवाही करने पर ग्राम पंचायत जगसोरा के ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी लाल ने गुरुवार को बताया कि डीपीआरओ बनवारी सिंह ने विकास कार्यों में रुचि न दिखाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी आयुषी अग्रवाल को निलंबित कर दिया है। निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी को कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि एडीपीआरओ को जांच अधिकारी नामित कर एक माह में रिपोर्ट मांगी गई है। बता दें, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने छह दिसंबर को ब्लाक जसवंतनगर के ग्राम पंचायत जगसौरा का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर गांव में जैसे-जगह जल भराव मिला था।

इसके अलावा मर्द पार्क में गंदगी दिखाई थी। गौशाला में गोवंश के ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं दिखे। सीडीओ ने इस पर नाराजगी व्यक्त कर डीपीआरओ को लापरवाह सचिव पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एडीपीआरओ को सौंपी गयी है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.