- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- देवरिया
- प्राइमरी स्कूल के पास प्लास्टिक के बोरे में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
प्राइमरी स्कूल के पास प्लास्टिक के बोरे में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
On
UP News : देवरिया जिले के चुरिया गांव में प्राइमरी स्कूल के नजदीक गेंहू के खेत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लार थाना क्षेत्र के चूरिया गांव में प्राइमरी विद्यालय के पीछे चंद्रभान यादव का खेत है। सोमवार को लगभग 9 बजे गेहूं की सिंचाई के लिए परिजनों के साथ खेत पहुंचे तो महिला की लाश देखते ही होश उड़ गए। खेत में गए लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची लार पुलिस ने प्लास्टिक के बोरे में रखी महिला की लाश का शिनाख्त कराने का प्रयास की, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई।
लार इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि महिला हरे रंग की बुटदार साड़ी पहनी है। जिसके चेहरे पर चोट का निशान है।शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
खबरें और भी हैं
Latest News
19 Sep 2026 10:54:34
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
