सड़क दुर्घटना में आर्मी जवान की दर्दनाक मौत

बिजनौर। स्योहारा में सहसपुर पुलिस चौकी के पास शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे एक भीषण सड़क हादसे में सेना के लांस नायक ओम सिंह की मौत हो गई। उनकी कार की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई थी। लांस नायक ओम सिंह अपने दोस्तों के साथ एक मित्र की शादी में शामिल होने स्योहारा आए थे। अमरोहा जिले के निवासी लांस नायक ओम सिंह (32) अपने चार अन्य मित्रों के साथ ठाकुरद्वारा रोड स्थित एक विवाह मंडप में जा रहे थे। उनके मित्र नृपेन्द्र कुटार की शादी स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव अमीनाबाद से हो रही थी।

सहसपुर पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और लांस नायक ओम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मुरादाबाद के हायर सेंटर भेजा गया। हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका पोस्टमॉर्टम भी मुरादाबाद में ही कराया गया।

यह भी पढ़े - मंत्री संजय निषाद के बयान पर बलिया में बवाल, कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, सपा ने भी किया विरोध

ओम सिंह बदायूं जिले के ग्राम मल्लाभाई, थाना ऊझानी के रहने वाले थे। वह वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में तैनात थे। उनके परिवार में चार वर्ष की एक बेटी और दो वर्ष का एक बेटा है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने शनिवार काे बताया कि मृतक के पिता वीरपाल सिंह की तहरीर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक जितेन्द्र पुत्र रामचरण सिंह निवासी ग्राम मेवाजट, स्योहारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।

 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.