- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बरेली
- बरेली: छात्र के अपहरण का प्रयास, जंक्शन पर छोड़कर भागे आरोपी
बरेली: छात्र के अपहरण का प्रयास, जंक्शन पर छोड़कर भागे आरोपी
विद्यालय जाते वक्त रास्ते से बाइक सवार युवकों ने जबरन बाइक पर बैठाया
फोटो- बेटे के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे सुभाषचंद्र शर्मा।
बरेली: स्कूल जाते समय सातवीं के छात्र का बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। छात्र के जंक्शन के पास शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने छात्र को जंक्शन के बाहर पुलिस चौकी पर छोड़ दिया। छात्र के पिता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
इन्कार करने पर उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और जंक्शन की ओर से गए। वहां पर शुभ ने शोर मचा दिया तो आरोपी उसे जंक्शन के पास छोड़कर फरार हो गए। छात्र जंक्शन परिसर में पहुंचा और वहां एक व्यक्ति को पूरी घटना बताई और अपने घर पर फोन कराया। युवक ने छात्र को जंक्शन के बाहर स्थित पुलिस चौकी पर छोड़ दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सुभाषचंद्र शर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
पुलिस को अपहरण पर संदेह
पुलिस के अनुसार यदि आरोपी छात्र को बाइक से ले गए तो उसने जंक्शन के पास ही शोर क्यों मचाया और रास्ते में क्यों नहीं। इस संबंध में बच्चे से भी पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन वह कुछ जवाब नहीं दे सका। पुलिस को आशंका है कि हो सकता है कि स्कूल देरी से पहुंचने की वजह से छात्र ने यह कहानी गढ़ी हो। पुलिस का कहना है कि बच्चे की बातों में संदेह लग रहा है। हालांकि सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।
