बरेली के फरीदपुर में मफलर से गला घोंटकर युवक की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव, 24 घंटे से था लापता, मचा हड़कंप।

बरेली के फरीदपुर में मफलर से गला घोंटकर एक युवक की हत्या कर दी। उसका शव गन्ने के खेत में मिला है। वह 24 घंटे से घर से लापता था।

Bareilly news : उत्तर प्रदेश के बरेली की फरीदपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी आजाद (17 वर्ष) का शव मंगलवार को एक खेत में मिला है। वह कल शाम 4 बजे से घर से लापता था। पोस्टमार्टम हाउस पर उसके रिश्तेदार मुहम्मद उमर ने बताया कि वह जैकेट फैक्ट्री में काम करता था। पड़ोसी कल्लू की बहन ने एक माह पहले घर वालों की बिना मर्जी के गांव के प्रेमी से शादी कर ली थी। कल्लू की बहन से शादी करने वाले युवक के साथ आजाद की दोस्ती थी। इस बात से कल्लू खफा हो गया। वह रंजिश मानने लगा।

कल्लू आजाद को सोमवार शाम चार बजे खेत पर ले जाने की बात कहकर साथ ले गया। इसके बाद आजाद घर नहीं लौटा। रात में परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार दोपहर शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसका गला मफलर से कसा हुआ था। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने बेटे के दोस्त पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर फरीदपुर ने बताया कि युवक की हत्या कर दी है। परिजनों ने तहरीर दे दी है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस

मृतक आजाद का शव मंगलवार दोपहर गांव से कुछ दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसका गला मफलर से कसा हुआ था। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि आरोपी कल्लू ने मफलर से गला कसकर हत्या कर दी, और फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने कल्लू और उसके पिता हीरे खां के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मृतक की मां का नाम ननिया है। वह अपने चार भाई, और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.