बरेली: पति को नशे की गोलियां देकर आशिक के साथ रंगरलिया मनाती थी पत्नी, रंगे हाथ धरा तो किया जान से मारने का प्रयास

बरेली: पति को चाय या दूध मे नशे की गोलियां देकर सो जाने के बाद पत्नी अपने आशिक को बुलाकर उसके साथ संबंध बनाती थी। एक दिन जब पति की आंख खुली तो नजारा देख उसके होश उड़ गए।

उसने पत्नी को उसके आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पति का गला दबाकर उसको जान से मारने का प्रयास किया। लेकिन शोर होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने अपनी जान का खतरा जताते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कहारान कस्बा निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी का कस्बे के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी छत के रास्ते उसकी पत्नी से मिलने के लिए घर पर आता था। उसकी पत्नी चाय में नशीली गोली दे देती थी और वह सोता रहता था। इस दौरान दोनों संबंध बनाते थे। आरोपी उसकी पत्नी की मदद से घर से 45 हजार रुपये और जेवर ले गया। 17 नवंबर की देर रात महिला ने दूध में नशीली गोली मिला दी जिसे पीते ही वह सो गया। 

रात में तीन बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने प्रेमी को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। वहीं विरोध करने पर प्रेमी ने जान से मारने की नियत से उसका गला दबाया। इस दौरान चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए और वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। व्यक्ति ने जान का खतरा जताते हुए थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.