बरेली: पत्नी से विवाद होने पर पति ने पेड़ से लटककर किया सुसाइड, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बरेली: पत्नी से विवाद होने पर एक शख्स ने पेड़ से लटककर सुसाइड कर लिया। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शख्स की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गुलाबनगर निवासी केसरीलाल का पुत्र रामभरोसे मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था। उसके आठ बच्चे हैं जिनमे पांच लड़की लता, मीना, चित्रा,ओमवती,आशा और तीन लड़के टिंकू, गौतम, विजय कुमार हैं। बताया जाता है रामभरोसे का अपनी पत्नी मैना देवी से तीन साल पहले विवाद हो गया था जिसके चलते मैना देवी अपने मायके में रही थी और बच्चे रामभरोसे के पास थे।

मंगलवार को छोटे लड़के की तबीयत खराब होने पर मैना देवी उसको देखने के लिए अपनी ससुराल आई थी। तभी दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। रामभरोसे उसके बाद शाम को घर से कुछ कहे बिना चला गया और रातभर वह घर वापस नहीं आया। उसे तलाश करने की कोशिश की मगर कोई पता नहीं चला।

बुधवार सुबह देवरनिया आबादी से सटे ढोडा नाला के पास स्थित एक पेड़ से रामभरोसे का शव लटका मिला। सूचना पर देवरनिया इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा और सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह ने भी मौका मुआयना किया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से नमूने लिए।

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि रामभरोसे की जेब से एक कीपैड फोन और कुछ रुपये मिले हैं। उसका शव एक दुपट्टे से बंधा हुआ पेड़ पर लटका था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। बाकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति की मौत की खबर सुनकर मैना देवी मायके से फिर ससुराल आ गई। परिजनों की तरफ से अभी किसी तरह का कोई आरोप‌ नहीं लगाया गया है।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही है। परिजनों की तरफ से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। बाकी पोस्टमार्टम में स्थिति साफ हो जाएगी। मृतक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। उसी के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है।- देवेंद्र सिंह धामा, इंस्पेक्टर देवरनिया

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.