बरेली: बदायूं हादसे के बाद प्रशासन सख्त, कमिश्नर ने विद्यालय परिसर में छात्रों के स्कूटी से आने पर लगाई रोक

बरेली: बदायूं में दर्दनाक हादसे में स्कूली बच्चों की हुई मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने अफसर के साथ बैठक करते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सभी बीएसए को निर्देश दिये कि कोई भी छात्र विद्यालय परिसर में स्कूटी न लाए।

स्कूलों में केवल स्कूल या फिर अनुबन्ध पर ही वाहन होंगे संचालित। सभी निजी वैन को बन्द करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए परिवहन, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप टीम गठित कर कार्रवाई करें।

सभी विद्यालयों को नोटिस भेजने की बात कहते हुए  छात्र संख्या के हिसाब से वाहन अनुबन्धित करने के लियव पर्याप्त समय दिया जाए। कमिश्नर ने सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में संचालित अवैध वाहनों पर कार्रवाई की जाए।

एडी बेसिक को निर्देश दिए कि बीएसए, एबीएसए  की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए मुख्यालय को एक पत्र भेजा जाए। मंडल के सभी जिलों में गैर मान्यता प्राप्त संचालित स्कूलों का चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान आईजी डा. राकेश सिंह, एसपी यातायात राम मोहन, सम्भागीय परिवहन अधिकारी केपी गुप्ता, संयुक्त निदेशक शिक्षा राकेश कुमार, एडी बेसिक विनय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.