- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलरामपुर
- फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने वाला प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, 29 साल बाद हुआ खुलासा
फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने वाला प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, 29 साल बाद हुआ खुलासा
On
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। प्राथमिक विद्यालय शेखापुर के प्रधानाध्यापक विजय कुमार मिश्र को फर्जी दस्तावेजों के सहारे 29 वर्षों तक नौकरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल की
पुलिस ने गांव से किया गिरफ्तार
पुलिस ने विजय कुमार मिश्र को उनके गांव विगिहा थाना मोतीगंज, गोंडा से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
घोटाले की ओर इशारा
यह मामला बलरामपुर के शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर हुई अनियमितताओं को उजागर करता है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की धोखाधड़ी से न केवल सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हुआ है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की साख पर भी बट्टा लगा है।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।
खबरें और भी हैं
Latest News
19 Sep 2026 10:54:34
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
