Varanasi News: प्रेमिका ने बारात में मचाया बवाल, थाने पहुंचा मामला, छोटे भाई ने निभाई दूल्हे की जिम्मेदारी

वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक युवती ने युवक की बारात को बीच रास्ते में रोक लिया। प्रेमिका के इस हंगामे के बाद न केवल शादी की रस्‍में रुकीं, बल्कि मामला सीधे थाने जा पहुंचा। विवाद इतना बढ़ा कि युवक के छोटे भाई को सेहरा बांधकर दूल्हा बनना पड़ा और उसी ने विवाह की सभी रस्में निभाईं।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी दीनानाथ के बेटे नंदलाल की शादी लोहता में तय हुई थी। रविवार शाम जब बारात निकलने की तैयारी हो रही थी, तभी लंका थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती वहां पहुंच गई और दावा किया कि उसकी नंदलाल से 2023 में कपसेठी थाने में शादी हो चुकी है। उसने आरोप लगाया कि बिना तलाक दिए नंदलाल अब दूसरी शादी कर रहा है, जो गैरकानूनी है।

यह भी पढ़े - Ballia News: शिव महापुराण कथा के चौथे दिन पं. प्रदीप मिश्रा ने बताया शिवरात्रि और प्रदोष का महत्व, शिव भक्ति का दिया संदेश

युवती के हंगामे के बाद लड़के पक्ष ने विरोध किया, जिसके बाद युवती ने डायल 112 और स्थानीय पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कपसेठी थाने लाकर पूछताछ शुरू की। युवती ने अपनी शादी से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे और बताया कि शादी के बाद वह कुछ दिन नंदलाल के साथ रही थी। इसके बाद वह मायके लौट आई और तब से युवक ने दूरी बना ली।

थाने पर भारी संख्या में नंदलाल के परिजन भी पहुंच गए, लेकिन काफी समझाइश और पंचायत के बावजूद कोई हल नहीं निकल पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने तत्काल निर्णय लिया कि नंदलाल की जगह उसका छोटा भाई दूल्हा बनेगा। नतीजतन, छोटे भाई ने सेहरा बांधा और बारात लेकर लोहता रवाना हो गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं, यह अनोखी घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.