Road Accident in Ballia : पिता की अस्थि कलश विसर्जन करने जा रहे बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत

रेवती, बलिया। रेवती-पचरुखिया मार्ग पर रेवती थाना क्षेत्र के प्याज फार्म के पास मंगलवार को असंतुलित बाइक पेड़ से टकरा गयी, जिससे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी.

रेवती, बलिया। रेवती-पचरुखिया मार्ग पर रेवती थाना क्षेत्र के प्याज फार्म के पास मंगलवार को असंतुलित बाइक पेड़ से टकरा गयी, जिससे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सहतवार कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी विक्कू गुप्ता (35) पुत्र स्व. गौरी गुप्ता और हनुमानगंज निवासी पिंटू गुप्ता (34) बाइक से विक्कू गुप्ता के पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने जा रहे थे। अभी वे रेवती-पचरुखिया मार्ग के किनारे स्थित प्याज के खेत के पास पहुंचे थे, तभी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.

यह भी पढ़े - बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ टूट गया. घायलों को आनन-फानन में रेवती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विक्कू को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही विक्कू की पत्नी कंचन और 10 वर्षीय बेटी रिमझिम समेत परिवार के लोग रोते-बिलखते सीएचसी पहुंच गए। विक्कू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उनकी दो बेटियां रिमझिम और 7 साल की पायल हैं।

विक्कू के पिता गौरी शंकर गुप्ता का सोमवार को निधन हो गया, जिनकी अस्थियां विक्कू गंगा में विसर्जित करने जा रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी. बिक्कू के पिता गौरी शंकर गुप्ता सहतवार कस्बे के जाने-माने हलवाई थे। पुलिस ने बिक्कू के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम
बलिया/रसड़ा: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (संवरा) गांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की...
लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी, WhatsApp स्टेटस से खुला मामला
UP IPS Transfer: 9 IPS अफसरों के तबादले, मेरठ से संभल और गोंडा तक बदले पुलिस कप्तान
सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.